लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 13,700 अंक के ऊपर

By भाषा | Updated: December 24, 2020 10:17 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 350 अंक चढ़ गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड और आईसीआईसीआई बैंक जैसे सूचकांक में बड़ा वजन रखने वाले शेयरों में बढ़त रही।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 355.23 अंक यानी 0.76 प्रतिशत ऊंचा रहकर 46,799.41 अंक और व्यापक आधार वाला एनएसई निफ्टी 109.25 अंक यानी 0.80 प्रतिशत बढ़कर 13,710.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी करीब 5 प्रतिशत बढ़कर सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा। इसके साथ ही भारती एयरटेल, बजाज आटो, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड में भी लाभ रहा।

इसके विपरीत एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, डा. रेड्डीज लैब, टीसीएस और नेस्ले इंडिया में गिरावट का रुख रहा।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 437.49 अंक यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 46,444.18 अंक और निफ्टी 134.80 अंक यानी एक प्रतिशत बढ़कर 13,601.10 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने बुधवार को 536.13 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। एक्सचेंज द्वारा जारी शुरुआती आंकड़ों में यह बताया गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार फिलहाल बेहतर दिखाई दे रहे हैं। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख बना हुआ है। ‘‘कोरोना वायरस के नये रूप को लेकर डर कम हुआ है। चुनींदा यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन के साथ अपनी सीमाओं को खोला है। घरेलू शेयर बाजारों में एफपीआई प्रवाह लगातार प्रमुख स्रोत बना रहेगा। कमजोर डालर को देखते हुये इसके निकट भविष्य में बने रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही वैश्विक केन्द्रीय बैंकों की नरम मौद्रिक नीति और अमेरिका में वित्तीय प्रोत्साहन से भी बाजार को समर्थन मिला है।’’

एशियाई बाजारों में सोल, हांग कांग और टोक्यों के बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, शंघाई गिरावट में रहा।

इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा 0.41 प्रतिशत ऊंचा रहकर 51.45 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित