लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 151 अंक चढ़ा, निफ्टी 13,300 अंक के पार

By भाषा | Updated: December 7, 2020 09:57 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151 अंक चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,300 अंक के स्तर को पार कर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45,245.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद कुछ नीचे आया। बाद में यह 150.78 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,230.33 अंक पर कारोबार कर रह था।

इसी तरह निफ्टी भी 48.35 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,306.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। एक समय निफ्टी भी 13,310.85 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, टाइटन, कोटक बैंक, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर नुकसान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?