लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 130 अंक से अधिक गिरा

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:16 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर कमजोर वैश्विक संकेतों और इंफोसिस, टीसीएस तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में नरमी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 130 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 135.05 अंक या 0.29 प्रतिशत टूटकर 46,118.41 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 48.55 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 13,509.60 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक लगभग दो प्रतिशत की गिरावट एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, एचयूएल, एलएंडटी, टाइटन, इंफोसिस और टीसीएस भी लाल निशान में थे।

शुरुआती सौदों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.38 प्रतिशत नीचे थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और बजाज ऑटो में बढ़त देखने को मिली।

कारोबारियों ने कहा कि वित्तीय शेयरों और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव देखा गया।

उन्होंने कहा कि एशियाई और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 154.45 अंक या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 46,253.46 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 13,558.15 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 2,264.38 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?