लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 600 अंक गिरा, निफ्टी 15,600 से नीचे

By भाषा | Updated: June 21, 2021 10:02 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 600 अंक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 596.78 अंक या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 51,747.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 175.35 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,508 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एसबीआई में भी गिरावट रही।

दूसरी ओर एनटीपीसी, एचयूएल, सन फार्मा और एशियन पेंट्स हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 21.12 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 52,344.45 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 8.05 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,683.35 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी बढ़कर 73.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार