लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 18,200 के नीचे आया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:19 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह के बीच सेंसेक्स आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक टूट गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला इंडेक्स 306.32 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,837.01 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 89.50 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 18,121.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक को लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद टाटा स्टील, आईटीसी, एसबीआई, एचडीएफसी और टाइटन के शेयरों का स्थान रहा।

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस लाभ पाने वाले शेयरों में थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,143.33 पर और निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 18,210.95 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 1,913.36 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल लाभ में चल रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.25 प्रतिशत गिरकर 81.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या