लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 से भी ज्यादा गिरावट, निफ्टी भी कमजोर

By भाषा | Updated: December 6, 2021 10:50 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स सोमवार को कारोबार की शुरुआत में 300 से भी ज्यादा अंक नीचे चला गया।

इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में नुकसान के अलावा कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती आशंका से भी बाजार कमजोर रहा। इसके साथ ही कमजोर वैश्विक संकेतों ने भी रुख का नरम किया।

तीस शेयरों के प्रदर्शन पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 311.11 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स 57,385.35 अंक के स्तर पर आ गया।

इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 81.70 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,115 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शुरुआती कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान इंडसइंड बैंक को उठाना पड़ा। उसके अलावा मारुति सूजुकी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और एनटीपीसी भी घाटे में रहे।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, एलएंडटी, एचयूएल, एचडीएफसी और अल्ट्राटेक सीमेंट फायदे में रहीं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयुकमार ने कहा कि इस हफ्ते बाजार की दिशा दो कारकों- ओमीक्रोन के प्रसार की रफ्तार और मौद्रिक नीति की समीक्षा से प्रभावित रह सकती है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.99 प्रतिशत उछलकर 71.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय