शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:18 IST2021-09-30T10:18:38+5:302021-09-30T10:18:38+5:30

Sensex fell more than 150 points in early trade, Nifty reached below 17,700 | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा

मुंबई, 30 सितंबर विदेशी कोषों के निरंतर बहिर्वाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के फिसलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.60 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,234.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 49.15 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,662.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद पावरग्रिड, कोटक बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, एलएंडटी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एचयूएल के शेयर लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 254.33 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,413.27 पर और निफ्टी 37.30 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,711.30 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो मध्य सत्र के सौदों में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sensex fell more than 150 points in early trade, Nifty reached below 17,700

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे