लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 361 अंक गिरा, निफ्टी 17,550 के नीचे बंद

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:37 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयरों में नुकसान के चलते बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए 361 अंक घटकर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 360.78 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 58,765.58 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 86.10 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,532.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट बजाज फिनसर्व में हुई। इसके अलावा मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर लाभ वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (रणनीति) विनोद मोदी ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे दिन गिरे।

इस दौरान वित्तीय (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर) और आईटी पर भारी बिकवाली दबाव देखा गया। दूसरी ओर फार्मा, धातु और पीएसयू बैंकों में खरीदारी देखी गई।

उन्होंने कहा कि चुनिंदा ऑटोमोबाइल कंपनियों के उम्मीद से बेहतर बिक्री नतीजों ने निफ्टी ऑटो सूचकांक को दिन के निचले स्तर से उबरने में मदद की। इसके अलावा निवेशकों ने आईटी क्षेत्र में कुछ मुनाफा वसूली भी की।

अन्य एशियाई शेयर बाजारों में तोक्यो और सोल नुकसान में बंद हुए। शंघाई और हांगकांग के बाजार छुट्टी के चलते बंद थे।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत गिरकर 77.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?