लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 13.25 अंक गिरा, निफ्टी 17,205.15 पर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 10:36 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 13.25 अंक की गिरावट आयी।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,793.24 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.45 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,205.15 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को सबसे ज्यादा करीब 1.5 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एम ऐंड एम, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एल ऐंड टी, रिलायंस, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आते हैं।

दूसरी ओर, विप्रो, पॉवर ग्रिड, डॉ. रेड्डीज, टेक महिंद्रा और टाइटन लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 90.99 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,806.49 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.65 अंक यानी 0.11 प्रतिशत टूटकर 17,213.60 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। बुधवार को उन्होंने 975.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 79.41 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें