लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 264 अंक गिरा

By भाषा | Updated: November 23, 2021 11:11 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर लगातार विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच प्रमुख कंपनियों इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरने के बीच सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक गिर गया।

शुरुआती कारोबार में 57,718.34 के निचले स्तर को छूने के बाद, 30-शेयर वाला सूचकांक 264.20 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,201.69 पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी 89.05 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,327.50 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 17,216.10 तक गिर गया था।

सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर इंफोसिस के गिरे, जिसके शेयर में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज ऑटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस का स्थान रहा।

दूसरी ओर, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर ऊपर चढ़े।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,170.12 अंक या 1.96 प्रतिशत गिरकर 58,465.89 पर और निफ्टी 348.25 अंक या 1.96 प्रतिशत गिरकर 17,416.55 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 3,438.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजार मध्य सत्र में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और टोक्यो के शेयर बाजार अच्छा कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 79.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार