लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15,000 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:17 IST

Open in App

मुंबई, पांच मार्च बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में बिकवाली के जोर पकड़ने से 440 अंक से अधिक नीचे आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15,000 अंक से नीचे चला गया। अन्य एशियाई बाजारों में भी कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

बाजार जानकारों का कहना है कि अमेरिका में बॉंड बाजार में लगातार उठापटक जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 440.09 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,405.99 अंक तक नीचे आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक इस दौरान 124.75 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 14,958 अंक रह गया।

इस दौरान सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और एचडीएफसी के शेयरों में तीन प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 21 शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एशिया के अन्य शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार गिरावट का रुख रहा। वॉल स्ट्रीट में बॉंड बाजार में बढ़ते प्रतिफल को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में बॉंड में मंदी लाने वालों और इक्विटी के तेजड़ियों के बीच खींचतान जारी है। इसके चलते नास्डैक बाजार रिकार्ड ऊंचाई से 10 प्रतिशत नीचे आ गया।

इधर, घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को बाजार में बिकवाली की। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 प्रतिशत और निफ्टी में 164.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की गिरावट रही। एक्सचेंज के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने इस दौरान बाजार में 223.11 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

बहरहाल, वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत ऊंचा रहकर 64.32 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम