लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 15 हजार अंक के नीचे

By भाषा | Updated: February 22, 2021 11:02 IST

Open in App

मुंबई, 22 फरवरी वैश्विक बाजारों के नरम संकेतों के बीच बड़ी कंपनियों के शेयर गिरने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय गिरकर 50,685.42 अंक पर आ गया। हालांकि बाद में इसने कुछ नुकसान की भरपाई की और 65.13 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,824.63 अंक पर चल रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 8.40 अंक यानी 0.06 प्रतिशत नीचे 14,973.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एलएंडटी में दो फीसदी के आसपास गिरावट रही। इसके बाद एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, मारुति, एचडीएफसी, टीसीएस और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में भी गिरावट रही।

दूसरी ओर, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर लाभ में रहे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर और निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने शुक्रवार को 118.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में थे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट में थे।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.06 फीसदी बढ़कर 62.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?