लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14550 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: January 15, 2021 10:43 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी नरम वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़क गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 246.16 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 49,338 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 67.65 अंक यानी 0.46 प्रतिशत फिसलकर 14,527.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से सूचकांक में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत गिरावट में रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर भी गिरावट में रहे।

इनके विपरीत भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया और ओएनजीसी के शेयर बढ़त में रहे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 91.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ नये सर्वकालिक उच्च स्तर 49,584.16 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 30.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,595.60 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,076.62 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि फिलहाल घरेलू बाजार उत्साहजनक नहीं लग रहे हैं।

एशियाई बाजार कारोबार के दौरान मिश्रित चल रहे थे। चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की गिरावट में थे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में चल रहा था।

इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56.24 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार