लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों से अधिक गिरा, निफ्टी 11,200 से नीचे

By भाषा | Updated: August 7, 2020 11:24 IST

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 74.98 के स्तर पर आया।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टीसीएस फायदे में थे।

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट हुई। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स 37,787.38 के स्तर तक गिर गया। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 151.50 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,873.95 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 32.95 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 11,167.20 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भी गिरावट हुई। दूसरी ओर एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और टीसीएस फायदे में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 362.12 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 38,025.45 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 98.50 अंक या 0.89 प्रतिशत उछलकर 11,200.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सकल आधार पर 637.43 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। इसबीच शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। हालांकि, वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम