लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16,700 से नीचे

By भाषा | Updated: December 20, 2021 10:05 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते निवेशकों के चिंतित होने और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1,000 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,028.61 अंक या 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,983.13 पर था। इसी तरह निफ्टी 307.50 अंक या 1.81 फीसदी की गिरावट के साथ 16,677.70 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सिर्फ सन फार्मा हरे निशान में थी।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 889.40 अंक या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,011.74 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 263.20 अंक या 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 16,985.20 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,069.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.45 प्रतिशत गिरकर 71.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम