लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 290 अंक से ज्यादा गिरा, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

By भाषा | Updated: August 29, 2019 11:10 IST

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे कमजोर होकर 71.95 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Open in App

एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बीच अगस्त डेरिवेटिव्स की समाप्ति से पहले बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 294 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 294.03 अंक यानी 0.79 प्रतिशत गिरकर 37,157.81 अंक पर आ गया। इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 84.15 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 10,961.95 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के शेयरों में , येस बैंक , एचडीएफसी , आईसीआईसीआई बैंक , एचसीएल टेक , टेक महिंद्रा , एक्सिस बैंक , एनटीपीसी , बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक में शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत तक की गिरावट रही। वहीं , दूसरी ओर सन फार्मा , वेदांता , टाटा मोटर्स , इंडसइंड बैंक , महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर 2.75 प्रतिशत तक चढ़े।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 935.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 359.32 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध खरीदार रहे। एशिया के अन्य बाजारों में , शंघाई , हांगकांग , कोरिया और जापान में शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला।

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे कमजोर होकर 71.95 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर बनी निराशा से भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये की गिरावट को सीमित करने की कोशिश की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 71.96 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और गिरकर 72.05 रुपये तक गया। हालांकि , शुरुआती कारोबार में रुपया थोड़ी बढ़त बनाते हुए 71.95 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। रुपया बुधवार को 29 पैसे की गिरावट के साथ 71.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी निवेशकों ने बुधवार को पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 935.27 करोड़ रुपये की निकासी की। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.63 प्रतिशत गिरकर 60.11 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

टॅग्स :सेंसेक्सडॉलरशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित