लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 746 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 14,375 अंक से नीचे आया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शुक्रवार को सेंसेक्स में 746 अंक की बड़ी गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 746.22 अंक या 1.50 प्रतिशत के नुकसान से 48,878.54 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.45 अंक या 1.5 प्रतिशत के नुकसान से 14,371.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। एशियन पेंट्स, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई।

वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,614.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.80 प्रतिशत के नुकसान से 55.09 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?