लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 66 अंक टूटा, वित्तीय शेयरों में गिरावट

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 30 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 66 अंक नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोर धारणा के बीच कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले वित्तीय और धातु शेयरों में बिकवाली से बाजार में नरमी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 66.23 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 52,586.84 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.40 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 15,763.05 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार कारोबार के दौरान बाजार ज्यादातर समय सीमित दायरे में रहा। कमजोर वैश्विक रुख के कारण निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

यूरोपीय बाजारों के नकारात्मक दायरे में खुलने के बाद यहां कारोबार के अंतिम समय में बिकवाली दबाव देखा गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.5 प्रतिशत से अधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रहा। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज ऑटो, एनटीपीसी और एचसीएल टेक समेत अन्य शेयर लाभ में रहें।

सन फार्मा के शेयर में 10 प्रतिशत का उछाल आया। कंपनी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 1,444.17 करोड़ रुपये रहने की खबर से इसमें तेजी आयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल काफी नुकसान में बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे टूटकर 74.42 पर बंद हुई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.89 पर आ गया।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 866.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार