लाइव न्यूज़ :

मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 125 अंक टूटा, निफ्टी 17,600 के नीचे बंद

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:59 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर शेयरों के ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 125 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 59,737 के उच्च स्तर तक चला गया था।

कारोबार के दौरान तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में 866 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 125.27 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,015.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत फिसलकर 17,585.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,792.95 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में कोटक बैंक रहा। इसके अलावा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘टीकाकरण की तेज गति और निर्यात आंकड़ा उत्साहजनक रहने के साथ बाजार 60,000 के करीब पहुंचा .... लेकिन जीएसटी परिषद की बैठक के परिणाम आने से पहले मुनाफावसूली के कारण लाभ बरकरार नहीं रह पाया।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत फिसलकर 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा