लाइव न्यूज़ :

ऑटो और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 118, निफ्टी 23 प्वाइंट गिरा

By भाषा | Updated: May 31, 2019 18:27 IST

पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण इस सरकार में वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री होंगी। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नया गृह मंत्री बनाया गया है।

Open in App

वाहन एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को भारी उथल-पुथल भरे सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 118 अंक गिरकर बंद हुआ। एनएसई का निफ़्टी भी 23 अंक लुढ़क कर 12,000 अंक के स्तर के नीचे आकर बंद हुआ। हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 279.4 अंक तथा निफ्टी में 78.70 अंकों की तेजी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे के बीच शेयर बाजार पर अन्य वैश्विक एवं घरेलू कारकों का दबाव रहा।सेंसेक्स में करीब 750 अंकों की उथल-पुथल रही। सेंसेक्स अंततः 117.77 अंक यानी 0.30 प्रतिशत गिरकर 39,714.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 40,122.34 अंक के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया। एक समय बाजार 39,374.24 अंक के निचले स्तर पर भी रहा।एनएसई का निफ्टी भी 23.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 11,922.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में येस बैंक सर्वाधिक 4.27% गिरा। अन्य कंपनियों में आईटीसी, वेदांता और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 3.61% तक गिरे। एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर 2.43% तक मजबूत हो गए।कारोबारियों ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्कता बरती। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण इस सरकार में वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री होंगी। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नया गृह मंत्री बनाया गया है। पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह अब नए रक्षा मंत्री बने हैं। पूर्व प्रदेश सचिव एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है।प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1664.74 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि घरेलू संस्थान संस्थागत निवेशक 1122.60 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में नरमी के संकेतों से भी घरेलू बाजार में निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। एशियाई बाजार मिश्रित रहे जबकि यूरोपीय बाजारों ने गिरावट में कारोबार की शुरुआत की।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीSensexNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित