लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी फिर 11,300 के पार

By भाषा | Updated: July 25, 2019 11:17 IST

 मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच जुलाई डेरिवेटिव की समाप्ति से पहले एचडीएफसी द्वय एवं इन्फोसिस के शेयरों में उछाल से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 135.09 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ दो माह के निम्न स्तर यानी 37,847.65 अंकों पर बंद हुआ था।इसी तरह निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 11,271.30 अंक पर बंद हुआ था।

मुंबई, 25 जुलाईः मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच जुलाई डेरिवेटिव की समाप्ति से पहले एचडीएफसी द्वय एवं इन्फोसिस के शेयरों में उछाल से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 9:45 बजे 309.16 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,156.81 अंक पर था और निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.72 फीसदी चढ़कर 11,352.45 अंक पर था।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 135.09 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ दो माह के निम्न स्तर यानी 37,847.65 अंकों पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 11,271.30 अंक पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, वेदांता, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और मारुति के शेयरों में 2.35 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली।

वहीं, दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, कोटक बैंक, येस बैंक, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी एवं एमएंडएम के शेयर 2.28 प्रतिशत तक टूट गए। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग, निक्की और कोस्पी प्रारंभिक सत्रों में बढ़त के साथ खुले। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़े के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध आधार पर 1,393.71 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की एवं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,140.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?