लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर विराम, सेंसेक्स 248 अंक टूटा, गोल्ड 33,020 रुपये पर

By भाषा | Updated: May 29, 2019 16:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एसबीआई रहा। इसमें 3.29 प्रतिशत की गिरावट रही।टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक तथा मारुति का स्थान रहा जो 2.76 प्रतिशत तक नीचे आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपये बढ़कर 33,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 248 अंक टूटकर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बैंक, धातु तथा वाहन कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में यह गिरावट आयी। बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों वाला सूचकांक 247.68 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,502.05 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह नीचे में 39,420.50 तथा ऊंचे में 39,767.93 अंक तक गया। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 67.65 अंक अर्थात 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,861.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 11,836.80 व ऊंचे में 11,931.90 अंक तक गया।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एसबीआई रहा। इसमें 3.29 प्रतिशत की गिरावट रही। उसके बाद टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक तथा मारुति का स्थान रहा जो 2.76 प्रतिशत तक नीचे आया। दूसरी तरफ सन फार्मा, टीसीएस, एचसीएल टेक तथा एचयूएल सर्वाधिक लाभ में रहे।

इनमें 2.41 प्रतिशत तक की तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा बिकवाली से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा। शेयर बाजारों में उपलब्ध अस्थायी आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने मंगलवार को 501.11 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 269.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट रही। सेंट्रल बैंक ने कहा कि व्यापार तनाव यूरो क्षेत्र में वित्तीय स्थिरता के लिये सबसे बड़ा जोखिम है। एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। वहीं शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी तीव्र गिरावट रही। 

सोने के दाम में दूसरे दिन तेजी, 150 रुपये बढ़कर 33,020 रुपये पर

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से बुधवार को दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपये बढ़कर 33,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक , औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 225 रुपये गिरकर 37,325 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने से घरेलू बाजार में धारणा मजबूत रही।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में गिरावट से कीमती धातु की सुरक्षित विकल्प के रूप में अपील बढ़ी है। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में , सोना बढ़कर 1,284.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी भी बढ़कर 14.47 डॉलर प्रति औंस पर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में , 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश : 150-150 रुपये बढ़कर 33,020 रुपये और 32,850 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। हालांकि , आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर रही।

मंगलवार को सोना 100 रुपये की बढ़त के साथ 32,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं , दूसरी ओर चांदी हाजिर 225 रुपये फिसलकर 37,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 243 रुपये गिरकर 36,183 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं , दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश : 79,000 रुपये और 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीसोने का भावमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो