लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा; निफ्टी 17,400 के नीचे फिसला

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:22 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर लगातार विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर गिरने के मद्देनजर सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया।

अच्छी शुरुआत करने के बावजूद, 30-शेयर वाला सूचकांक 125.54 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,215.45 पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 30.15 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,384.90 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर आईसीआईसीआई बैंक के गिरे, जिसके शेयर में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, इसके अलावा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी के शेयर भी गिरे।

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर ऊपर चढ़े।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 58,340.99 पर और निफ्टी 88.30 अंक या 0.5 प्रतिशत गिरकर 17,415.05 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने बुधवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार 5,122.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग और टोक्यो में शेयर बाजार मध्य सत्र में मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और सियोल के शेयर बाजार में गिरावट आई।

अमेरिका में शेयर बाजार रात्रिकालीन सत्र में ऊपर चढ़कर बंद हुआ।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी गिरकर 82.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस