लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 287 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,650 के नीचे आया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 287 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान के

बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 286.91 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,126.36 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.15 अंक यानी 0.53 प्रतिशत टूटकर 17,618.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ पावर ग्रिड सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज ऑटो, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, सन फार्मा और एचयूएल शामिल हैं।

कारोबारियों के अनुसार मासिक वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के समाप्त होने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ में रहें जबकि हांगकांग और तोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र