लाइव न्यूज़ :

तिमाही नतीजों से पहले शेयर बाजार में गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंको से लुढ़का

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2019 10:24 IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 62,147.7 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 304 अंक का उतार-चढ़ाव देखा गया। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गयी। 9.25 बजे सेंसेक्स लगभग 304 पॉइंट लुढ़कर 38,032.18 पर खुला। इसके साथ ही निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह 62,147.7 करोड़ रुपये घट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा। एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और अईसीआईसीआई बैंक नुकसान में रहने वाली अन्य कंपनियां रहीं। 

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में तेजी देखने को मिली। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,031.5 करोड़ रुपये गिरकर 7,91,750.71 करोड़ रुपये पर आ गया। 

इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,632.4 करोड़ रुपये कम होकर 7,79,351.54 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,928.1 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,64,640.73 करोड़ रुपये, आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 8,035.26 करोड़ रुपये फिसलकर 3,29,261.93 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,738.08 करोड़ रुपये कम होकर 3,17,716.17 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,782.42 करोड़ रुपये गिरकर 6,49,302.53 करोड़ रुपये पर आ गया। 

वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,125.99 करोड़ रुपये बढ़कर 3,37,418.53 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 8,152.05 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,97,492.11 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,990.49 करोड़ रुपये मजबूत होकर 2,86,383.79 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 2,489.52 करोड़ रुपये चढ़कर 3,73,384.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

 बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।  

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित