लाइव न्यूज़ :

वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव से सेंसेक्स 525 अंक लुढ़का, निफ्टी 17,400 से नीचे

By भाषा | Updated: September 20, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर वैश्विक स्तर पर बिकवाली दबाव के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 525 अंक लुढ़क गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक में भारी नुकसान से बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 524.96 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 58,490.93 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 188.25 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,396.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टाटा स्टील रहा। इसके अलावा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, डा. रेड्डीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहें।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एचयूएल, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और एचसीएल टेक शामिल हैं।

जुलियस बेअर के कार्यकारी निदेशक मिलिंद मुचाला ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अंतत: भारतीय बाजार में तेजी पर कुछ अंकुश लगा है। इसका प्रमुख कारण वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों के मन में दो चीजें चल रही हैं। पहला, फेडरल रिजर्व की बैठक और चीन में जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी एक प्रमुख कंपनी पर दबाव के कारण रियल एस्टेट बाजार में अनिश्चितता।’’

मुचाला के अनुसार, ‘‘बाजार उत्सुकता से फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम में कमी को लेकर समयसीमा और मात्रा के बारे में स्पष्ट रुख का इंतजार कर रहा है। हमारा मानना है कि इस सप्ताह होने वाली बैठक में बांड खरीद में कमी के बारे में पहले से सूचना दी जा सकती है। उसके बाद नवंबर में होने वाली बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग 3 प्रतिशत से अधिक नीचे आ गया। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?