लाइव न्यूज़ :

कारोबार के मध्याह्न तक सेंसेक्स 340 अंक नीचे, निफ्टी 14,700 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: March 22, 2021 14:03 IST

Open in App

मुंबई, 22 मार्च बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स सोमवार को कारोबार के मध्याह्न तक 340 अंक नीचे चल रहा था। कारोबार के शुरुआती दौर में इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार की शुरुआती दौर में सेंसेक्स जहां 300 अंक नीचे बोला गया वहीं मध्याह्न आते आते यह 353 अंक गिरकर 49,512 अंक के आसपास चल रहा था।

पावर ग्रिड का शेयर मूल्य सबसे ज्यादा दो प्रतिशत से नीचे चल रहा था। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट रही।

इसके विपरीत सन फार्मा, डा. रेड्डीज लैब, एशियन पेंट्स और इन्फोसिस के शेयरों में लाभ रहा।

इससे पिछले कारोबार सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 641.71 अंक यानी 1.30 प्रतिशत गिरकर 49,858.24 अंक और निफ्टी 186.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत गिरकर 14,744 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल 0.50 प्रतिशत नीचे रहकर 64.21 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार