लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार को नहीं भाई नॉर्थ-ईस्ट में BJP की जीत, सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट

By IANS | Updated: March 5, 2018 18:38 IST

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.66 अंकों की गिरावट के साथ 34,034.28 पर खुला और 300.16 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 33,746.78 पर बंद हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,746.78 पर और निफ्टी 99.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुए। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,034.28 के ऊपरी और 33,653.41 के निचले स्तर को छुआ।

मुंबई, 5 मार्च: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.16 अंकों की गिरावट के साथ 33,746.78 पर और निफ्टी 99.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुए। शनिवार (3 मार्च) को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा पर‌िणाम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पक्ष में जाने के बाद माना जा रहा था कि शेयर बाजार पर इसके सकारात्मक प्रभाव होंगे। मेघालय में बीजेपी के पिछड़ने के बाद सरकार बनाने बनने के बाद माना जा रहा था कि सोमवार को बाजार में तेजी आएगी। लेकिन बाजार में इसके नकारात्मक प्रभाव पड़े।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 12.66 अंकों की गिरावट के साथ 34,034.28 पर खुला और 300.16 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 33,746.78 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,034.28 के ऊपरी और 33,653.41 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 156.85 अंकों की गिरावट के साथ 16,304.42 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 196.70 अंकों की गिरावट के साथ 17,888.24 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,428.30 पर खुला और 99.50 अंकों या 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 10,358.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,428.70 के ऊपरी और 10,323.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.26 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.08 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (3.30 फीसदी), ऊर्जा (2.16 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.14 फीसदी), तेल और गैस (1.81 फीसदी) और औद्योगिक (1.64 फीसदी)।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित