लाइव न्यूज़ :

Market Live: सेंसेक्स 2,700 अंक गिरा, निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये डूबे, दलाल स्ट्रीट पर मचा कोहराम

By भाषा | Updated: March 12, 2020 13:53 IST

Coronavirus update: एक्सिस बैंक में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, एमएंडएम, बजाज ऑटो और टाइटन में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता चरम पर है।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के चलते यह गिरावट आई है। बीएसई सेंसेक्स सुबह लगभग 1,200 अंकों की गिरावट के साथ खुला और इसमें गिरावट आगे भी जारी रही।

मुंबईः प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को दोपहर के कारोबार के दौरान 2,700 अंकों से ज्यादा की गिरावट हुई और इस दौरान निफ्टी सूचकांक 9,700 के स्तर से नीचे आ गया।

इसके चलते इक्विटी बाजार में निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। कारोबारियों के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोविड-19 को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के चलते यह गिरावट आई है। इससे पहले बीएसई सेंसेक्स सुबह लगभग 1,200 अंकों की गिरावट के साथ खुला और इसमें गिरावट आगे भी जारी रही।

दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2,707.39 अंकों की ढलान के साथ 32,990.01 के स्तर पर आ गया। खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला सूचकांक 2,267.21 अंक या 6.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,430.19 पर कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 809.75 अंकों की गिरावट के साथ 9,648.65 के निचले स्तर जा पहुंचा।

खबर लिखे जाने तक यह 658.55 अंक या 6.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,799.85 पर था। सुबह के सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82 पैसे टूटकर 74.50 तक पहुंच गया। हालांकि बाद मे इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 46 पैसे की गिरावट के साथ 74.14 पर पहुंच गया।

दलाल स्ट्रीट पर मची इस तबाही में निवेशक के 9,15,113 करोड़ रुपये डूब गए और बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण घटकर 127 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो बुधवार को कारोबार बंद होने पर 137 लाख करोड़ रुपये था। सेंसेक्स के सभी शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे।

एक्सिस बैंक में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, एमएंडएम, बजाज ऑटो और टाइटन में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार डब्ल्यूएचओ द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित करने के बाद वैश्विक बाजारों में अस्थिरता चरम पर है। उन्होंने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजार में चौतरफा बिकवाली के अलावा तेल कीमतों में बड़े पैमाने पर गिरावट और रुपये की कमजोरी ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। 

टॅग्स :इकॉनोमीकोरोना वायरससेंसेक्सनिफ्टीमुंबईचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?