लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 192 अंक टूटा, निफ्टी 11,800 अंक के नीचे

By भाषा | Updated: June 28, 2019 17:16 IST

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 191.77 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,394.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 39,361.92 तथा ऊंचे में 39,675.25 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी भी 52.70 अंक अर्थात 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,788.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक नीचे में 11,775.50 व ऊंचे में 11,871.70 अंक तक गया।

वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा टीसीएस के शेयरों में नुकसान से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 192 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 191.77 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,394.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 39,361.92 तथा ऊंचे में 39,675.25 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 52.70 अंक अर्थात 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,788.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक नीचे में 11,775.50 व ऊंचे में 11,871.70 अंक तक गया।

सेंसेक्स में नुकसान में रहने वाले शेयरों में यस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, बजाज आटो, वेदांता, टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक तथा आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 3.29 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

वहीं दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, मारुति, एचयूएल तथा टेक महिंद्रा 1.05 प्रतिशत तक मजबूत हुए। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। इसका कारण निवेशकों की जापान के ओसाका में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में व्यापार संबंधित गतिविधियों पर नजर है।

इसके अलावा निवेशकों की भारत-अमेरिका चिंता को लेकर बैठक पर भी निगाह है। साथ ही सेबी के बृहस्पतिवार को म्यूचुअल फंड नियमों को कड़ा किये जाने से भी घरेलू कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

इसमें लिक्विड फंड योजनाएं बेचने वाले म्यूचुअल फंडों के लिये सरकारी प्रतिभूतियों और ट्रेजरी बिल जैसी नकदी समतुल्य तरल संपत्तियों में अपने धन का कम से कम 20 प्रतिशत निवेश अनिवार्य करना व शेयर गिरवी रख कर धन लेने वाली कंपनियों के साथ यथास्थिति बनाए रखने का कोई करार करने पर पाबंदी शामिल हैं। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित