लाइव न्यूज़ :

होली का उत्साह बाजार को नहीं भाया, सेंसेक्स में 137 अंक लुढ़का

By IANS | Updated: March 1, 2018 16:54 IST

प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 137.10 अंकों की गिरावट के साथ 34,046.94 पर और निफ्टी 34.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,458.35 पर बंद हुए।

Open in App

मुंबई, 1 मार्च: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 137.10 अंकों की गिरावट के साथ 34,046.94 पर और निफ्टी 34.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,458.35 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की गिरावट के साथ 34,141.22 पर खुला और 137.10 अंकों या 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 34,046.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,278.63 के ऊपरी और 34,015.79 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 101.32 अंकों की गिरावट के साथ 16,461.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.99 अंकों की तेजी के साथ 18,084.94 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.9 अंकों की गिरावट के साथ 10,479.95 पर खुला और 34.50 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 10,458.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,525.50 के ऊपरी और 10,447.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 2 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें तेल और गैस (0.10 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.08 फीसदी) शामिल रहे। 

बीएसई के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - धातु (0.95 फीसदी), बैंकिंग (0.85 फीसदी), रियल्टी (0.77 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.71 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.65 फीसदी)।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित