लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:45 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 417.96 अंक उछलकर पहली बार 59,000 अंक के पार बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और यूरोपीय बजारों में सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 417.96 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,141.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 59,204.29 अंक तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.05 अंक यानी 0.63 प्रतिशत मजबूत होकर नई ऊंचाई 17,629.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,644.60 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सात प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा, अईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एरटेल, एचसीएल टेक और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल, तोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहें। हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने बुधवार को 232.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित