लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 17,560 के पार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:14 IST

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर भारती एयरटेल, टाटा स्टील और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक चढ़कर 58,875.78 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी भी शुरुआती सत्र में 50 अंक से अधिक बढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152.58 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 58,875.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50.30 अंक या 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 17,569.75 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, आईटीसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और भारती एयरटेल भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचयूएल, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 476.11 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 58,723.20 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 139.45 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 17,519.45 पर बंद हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग दोपहर के कारोबार के दौरान लाल निशान में थे।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 232.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत बढ़कर 75.82 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय