लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,500 से नीचे

By भाषा | Updated: March 25, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च कमजोर वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 400 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 404.94 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 48,775.37 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 113.50 अंक या 0.78 प्रतिशत घटकर 14,435.90 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा मारुति, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था।

दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन, एलएंडटी और डॉ रेड्डी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,180.31 पर और निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत घटकर 14,549.40 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार सकल आधार पर 1,951.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग में मध्य सत्र के दौरान गिरावट देखी गई, जबकि टोक्यो और सियोल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.50 डालर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?