शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 16,600 के करीब

By भाषा | Updated: August 27, 2021 10:02 IST2021-08-27T10:02:27+5:302021-08-27T10:02:27+5:30

Sensex breaks 95 points in early trade, Nifty closes to 16,600 | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 16,600 के करीब

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 16,600 के करीब

विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 95 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 96.18 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,852.92 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 23.70 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 16,613.20 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सूचकांक 4.89 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 55,949.10 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 16,636.90 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,974.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत बढ़कर 71.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sensex breaks 95 points in early trade, Nifty closes to 16,600

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :HDFC