लाइव न्यूज़ :

Share Bazaar: 10,000 अंक से नीचे आया निफ्टी, सेंसेक्स वैश्विक स्तर पर 709 अंक टूटा

By भाषा | Updated: June 11, 2020 17:25 IST

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट आने से 709 अंक टूट गया।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद राठी के प्रमुख-शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार में विलंब होगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके सभी नीति निर्माताओं का मानना है कि 2022 तक दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी। 

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 709 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 33,480.42 अंक तक चला गया था। अंत में यह 708.68 अंक या 2.07 प्रतिशत के नुकसान से 33,538.37 अंक पर बंद हुआ। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 214.15 अंक या 2.12 प्रतिशत के नुकसान से 10,000 अंक से नीचे 9,902 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। सनफार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे आए। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और पावरग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

आनंद राठी के प्रमुख-शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार में विलंब होगा। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के चलते यहां भी बाजार नीचे बंद हुए। फेडरल रिजर्व बैंक ने लघु अवधि की दरों को शून्य के करीब रखा है। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके सभी नीति निर्माताओं का मानना है कि 2022 तक दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी। 

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत तक नीचे आ गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.85 प्रतिशत के नुकसान से 40.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 75.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?