लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 435 अंक टूटा, निफ्टी 15,000 के नीचे आया

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 435 अंक लुढ़क कर 51,000 अंक के नीचे बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट के साथ शेयर बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आयी। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, डा. रेड्डीज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि चौतरफा मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।

बैंक और वाहन सूचकाकों में 2 से 3 प्रतिशत जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 5 प्रतिशत से अधिक का सुधार हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से इनमें तेजी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिनों से बिकवाली साफ तौर पर दिख रहा है। हालांकि निवेशकों की मझोली और लघु कंपनियों के शेयरों में रूचि बनी हुई है। इसका कारण इन कंपनियों में आय परिदृश्य में सुधार है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे।

भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारShare Market Today: हरे रंग के साथ शुरू हुआ कारोबार, TCS, बजाज फाइनेंस समेत इन कंपनियों के शेयर को मुनाफा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए तेल के नए दाम, जल्दी से करें चेक

कारोबारक्या नाम में ही आज सबकुछ रखा है?  

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

कारोबारबिहार कैबिनेट बैठक में 7 निश्चय योजना 3.0 को मंजूरी, उद्योग-धंधा, रोजगार सृजन और नौकरी पर फोकस