लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 129 अंक टूटा, रिलायंस का शेयर दो प्रतिशत आया नीचे

By भाषा | Updated: July 31, 2020 17:01 IST

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत टूट गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस कंपनी ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 13,248 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे हैं।चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

मुंबई: वैश्विक बाजारों के नकारात्मक संकेतों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को सेंसेक्स 129 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 129.18 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 37,606.89 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.70 अंक या 0.26 प्रतिशत टूटकर 11,073.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत टूट गया। निवेशकों ने मौजूदा उच्चस्तर पर रिलायंस के शेयरों में मुनाफा काटा। कंपनी ने जून तिमाही में रिकॉर्ड 13,248 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

हिस्सेदारी बिक्री से जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकमुश्त लाभ हुआ है, वहीं दूरसंचार कारोबार में बंपर आय से कंपनी कोविड-19 की वजह से रिफाइनिंग, पेट्रो रसायन तथा खुदरा खंड में आई गिरावट की भरपाई कर पाई है। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयरों में लाभ रहा। एसबीआई का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा।

पिछली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड 32.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ के साथ बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार मामूली लाभ में थे।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 74.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।  

टॅग्स :रिलायंससेंसेक्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?