लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 13,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर एचडीएफसी बैंक, मारुति, ओएनजीसी और एक्सिस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 44,358.71 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को तक पहुंचा। बाद में यह 271.48 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,348.63 अंक पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,003.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब 1.60 प्रतिशत चढ़ गया। मारुति, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें