लाइव न्यूज़ :

150 अंक से अधिक की तेजी के साथ सेंसेक्स नई ऊंचाई पर, निफ्टी 15,900 के पार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 10:08 IST

Open in App

मुंबई, 28 जनवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 53,126.73 के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 142.85 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 53,067.89 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 42.25 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 15,902.60 पर था। निफ्टी ने शुरुआती सत्र में 15,915.65 की सर्वकालिक ऊंचाई को छुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी एशियन पेंट्स में रही। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर टाइटन, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 226.04 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 52,925.04 पर और निफ्टी 69.90 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,860.35 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 678.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें