लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

By भाषा | Updated: November 24, 2021 10:55 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर दूरसंचार, पावर और एनर्जी के शेयरों में वृद्धि से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरूआती कारोबार के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बीएसई का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 187.89 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 58,852.22 पर पहुंच गया तथा एनएसई का निफ्टी भी 59.85 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,563.20 पर रहा।

सेंसेक्स में भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। इनमें 2.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वही दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, मारुति, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयरों में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों ने कहा कि शेयर बाजारों में दूरसंचार क्षेत्र पर फिलहाल ख़ास ध्यान है। क्षेत्र की बड़ी कंपनियों ने दरों में बढ़ोतरी शुरू की है जिससे दूरसंचार कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 198.44 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर 58,465.89 पर और निफ्टी 86.80 अंक या 1.96 प्रतिशत या 0.50 प्रतिशत चढ़कर 17,503.35 पर बंद हुआ था।

वही अमेरिकी बांड प्रतिफल में वृद्धि और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता से एशिया में अन्य बाजार मध्यम से गहरे नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को भी शुद्ध विक्रेता रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 4,477.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?