लाइव न्यूज़ :

नए साल की शुरुआत में शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

By भाषा | Updated: January 1, 2020 11:27 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 24.95 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 12,193.40 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एक्सिस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 96 अंक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 96.07 अंक यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 41,349.81 अंक पर पहुंच गया। वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 24.95 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 12,193.40 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत तक की तेजी आई। एलएंडटी , इंडसइंड बैंक , भारती एयरटेल , टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़े। दूसरी ओर , एनटीपीसी में सबसे ज्यादा 0.29 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। टीसीएस और नेस्ले इंडिया में भी सुस्ती का दौर रहा।

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,265.10 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 585.07 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे। विशेषज्ञों के मुताबिक, सकारात्मक वैश्विक माहौल और लाभकारी सरकारी नीतियों की उम्मीदों से मौजूदा समय में बाजार में पूंजी का प्रवाह लॉर्ज कैप से मिड-कैप की ओर हो रहा है।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें