लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 558 अंक मजबूत; निफ्टी 14,650 से ऊपर बंद

By भाषा | Updated: April 27, 2021 17:18 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 558 अंक उछलकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी में तेजी से बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 557.63 अंक यानी 1.15 प्रतिशत मजबूत होकर 48,944.14 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.05 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,653.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एल एंड टी रहा। इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ मारुति, एनटीपीसी, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और डा. रेड्डीज आदि शेयरों में गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स ने कहा कि अमेरिकी बाजार में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक से पहले ट्रेजरी बांड पर प्रतिफल में गिरावट से निवेशकों को जोखिम लेने में मदद मिल रही है।

बैंकों में निवेशकों की रूचि बनी हुई है और दोपहर बाद एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। जबकि धातु कंपनियों के शेयरों में 2.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी।

उन्होंने कहा कि हालांकि, अप्रैल महीने के वायदा एवं विकल्प खंड में सौदे के इस सप्ताह पूरा होने को देखते हुए निवेशकों को थोड़ा सतर्क रुख अपनाने की जरूरत है।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल में गिरावट रही जबकि शंघाई लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

उधर, अमेरिकी बाजार में नासदैक और एस एंड पी रिकार्ड ऊंचाई पर रहे। निवेशकों की नजर मंगलवार को होने वाली एफओएमसी की बैठक पर है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल