लाइव न्यूज़ :

Sensex surges 1,627 points: निवेशकों की संपत्ति 6.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, पिछले चार दिन में 19.49 लाख करोड़ की चपत लगी थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 20:43 IST

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,627.73 अंक यानी 5.75 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इससे बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 6,32,362.29 करोड़ रुपये बढ़कर 1,16,09,143.29 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार से पहले चार दिन की भारी गिरावट में शेयर बाजारों में निवेशकों की संपत्ति को 19.49 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देइन चार दिनों में सेंसेक्स में 5,815.25 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 18.58 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए।

नई दिल्लीः चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी के रुख से निवेशकों की संपत्ति 6,32,362.29 करोड़ रुपये बढ़ गई।

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 1,627.73 अंक यानी 5.75 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। इससे बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 6,32,362.29 करोड़ रुपये बढ़कर 1,16,09,143.29 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार से पहले चार दिन की भारी गिरावट में शेयर बाजारों में निवेशकों की संपत्ति को 19.49 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इन चार दिनों में सेंसेक्स में 5,815.25 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 28 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 18.58 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। 

शेयर बाजारों में गिरावट के साथ निवेशकों को बृहस्पिवार को फिर चपत लगी थी। कुल मिलाकर पिछले चार दिन में निवेशकों को 19.49 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है। बाजार में चौथे दिन भी गिरावट जारी रहने के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 19,49,461.82 करोड़ रुपये घटकर 1,09,76,781 करोड़ रुपये पर आ गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.28 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,288.23 अंक पर बंद हुआ। पिछले चार दिनों में सेंसेक्स 5,815.25 अंक नीचे आ चुका है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 कंपनियां नुकसान में रही। बीएसई में 1,828 कंपनियों के शेयर नीचे आये जबकि 574 लाभ में रहे और 146 के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ने से शेयर बाजारों की चार दिन से जारी गिरावट थमी, सेंसेक्स 1,627 अंक उछला

शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लगा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,627 अंक उछलकर 29,915.96 अंक पर पहुंच गया। कोरोना वायरस से फैली महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के समक्ष आसन्न संकट से जूझने के लिये दुनिया भर की सरकारें राहत उपायों की घोषणा कर रही हैं। इससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,485 अंक से अधिक की उथल-पुथल के बाद अंतत: 1,627.73 अंक यानी 5.75 प्रतिशत की बढ़त लेकर 29,915.96 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसने 30,418.20 अंक के उच्च स्तर और 27,932.67 अंक के निचले स्तर को छुआ। इसी तरह एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का निफ्टी भी 482 अंक यानी 5.83 प्रतिशत की छलांग के साथ 8,745.45 अंक पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिये वित्तीय कार्यबल गठित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राहत पैकेज को लेकर उम्मीदें बढ़ गयी हैं। इससे घरेलू बाजार में धारणा को बल मिला।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी में सर्वाधिक तेजी रही और इसका शेयर करीब 18 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी, आईटीसी और एशियन पेंट्स में भी तेजी रही। सिर्फ एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट में रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में एक कार्य बल गठित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह कार्य बल कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का आकलन करने के बाद निकट भविष्य में आवश्यक कदमों की घोषणा करेगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 195 पहुंच गयी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्य बल शीघ्र ही कुछ ठोस प्रस्ताव के साथ सामने आ सकता है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के.विजयकुमार ने कहा कि इसके लिये कच्चा तेल की कीमतें कम होने से हो रही बचत का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील शुरुआत है और इसके बाद ठोस कदम उठाये जा सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया भर में सरकारों द्वारा राहत पैकेज की घोषणा करने के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में धारणा में सुधार हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सात प्रतिशत तक की तेजी में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार शुरूआती कारोबार में पांच प्रतिशत तक की तेजी में चल रहे थे। इस बीच रुपया छह पैसे की गिरावट में चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 8.18 प्रतिशत चढ़कर 30.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक दस हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा 158 देशों में करीब 2,32,000 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। 

टॅग्स :इकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो