लाइव न्यूज़ :

अमेजन पर विक्रेता अब तीन और भाषाओँ में अपने ऑनलाइन कारोबार का प्रबंधन कर सकेंगे

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली 19 सितंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने रविवार को कहा कि अमेजनडॉटइन पर विक्रेता अब मलयालम, तेलुगु और बंगाली जैसी तीन भाषाओँ में पंजीकरण और अपने ऑनलाइन कारोबार का प्रबंधन कर सकेंगे।

अमेजन ने एक बयान में कहा कि यह कदम आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रख कर उठाया गया है, जिससे मौजूदा विक्रेताओं, कई संभावित और नए विक्रेताओं को अपना कारोबार चलाने के लिए विभिन्न स्तरों के बाजारों से लाभ मिलेगा। साथ ही वे अपने पसंद की भाषा में काम कर सकते है।

इस पेशकश के साथ अमेजनडॉटइन अब विक्रेताओं को बंगाली, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और अंग्रेजी समेत कुल आठ भाषाओं में अपने ऑनलाइन व्यवसाय का प्रबंधन करने का विकल्प देता है।

कंपनी ने कहा कि किसी भी क्षेत्रीय भाषा का उपयोग करते हुए विक्रेता पहली बार अमेजन विक्रेता के रूप में पंजीकरण करने के साथ-साथ ऑर्डर प्रबंधित करने तक सब कुछ कर सकते हैं।

अमेजनडॉटइन पर वर्तमान में करीब 8.5 लाख विक्रेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित