सिक्योरिटी कोटिएंट का नाम फ्रॉस्ट एंड सुलिवन रेटिंग सिस्टम में शामिल
By भाषा | Updated: July 27, 2021 12:57 IST2021-07-27T12:57:35+5:302021-07-27T12:57:35+5:30

सिक्योरिटी कोटिएंट का नाम फ्रॉस्ट एंड सुलिवन रेटिंग सिस्टम में शामिल
कोच्चि, 27 जुलाई कोच्चि स्थित साइबर सुरक्षा समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी सिक्योरिटी कोटिएंट एशिया की एकमात्र कंपनी बन गई है, जिसका माम फ्रॉस्ट एंड सुलिवन की रेटिंग प्रणाली में शामिल किया गया है।
कंपनी ने एक बयान में बताया कि वह ‘फ्रॉस्ट राडार’ में शामिल होने वाली वैश्विक स्तर पर 16 कंपनियों में से एक है।
फ्रॉस्ट राडार, बाजार अनुसंधान और विश्लेषण फर्म फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा बनाई गई एक रेटिंग प्रणाली है।
सिक्योरिटी कोटिएंट का चयन सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण समाधान प्रदाता की श्रेणी के तहत किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।