लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा समूह ने जेपी इन्फ्रा के लिए संशोधित बोली प्रस्तुत करने को और समय मांगा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून मुंबई के सुरक्षा समूह ने दिवाला प्रक्रिया के तहत बेची जा रही आवास कंपनी जेपी इन्फ्राटेक लि. (जेआईएल) के अधिग्रहण के लिए अपनी संशोधित योजना के लिए कम से कम सात दिन का और समय मांगा है।

जेआईएल के लिए सुरक्षा का मुकाबला सरकारी क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी से है। एनबीसीसी ने अपनी संशोधित योजना पेश कर दी। सुरक्षा ने चार जून को योजना पेश नहीं की और अंतरिम समाधान पेशेवर से कम से कम सात दिन का और समय देने को कहा है ताकि वह दिवालिया कंपनी के वित्तीय ऋणदाताओं और जेआईएल की योजनाओं में अपने मकान की प्रतीक्षा कर रहे उसके ग्राहकों के लिए अपना प्रस्ताव सुधार सके।

सुरक्षा समूह ने शुक्रवार चार जून को अंतरिम समाधान पेशेवर (आईआरपी) अनुज जैन को पत्र लिखकर कहा कि वह अपनी एक ऋण समाधान योजना 18 माई को ही प्रस्तुत कर चुका है। उस प्रस्ताव पर ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) में विचार विमर्श किया जा चुका है।

उसका कहना है कि चूंकि सीओसी ने समाधान प्रक्रिया पूरी करने के लिए उच्चतम न्यायालय से कुछ आतिरिक्त समय मांगने का निर्णय कर लिए है उसे देखते हुए वह अपने प्रस्तव को घर खरीदने वालों और ऋणदाता बैंकों दोनों के लिए सुधारना चाहती है।

संशोधित प्रस्ताव के लिए और समय की मांग करते हुए सुरक्षा ने कहा है , ‘ हम आप से संशाधित प्रस्ताव जमा करने के लिए कम से कम सात दिन का समय चाहते हैं ताकि ऋणदाताओं तथा आवास क्रेताओं के हित में प्रस्ताव को और भी अच्छा बनाया जा सके।’

सुरक्षा समूह के 18 मई के प्रस्ताव में बैंकों को 2,600 एकड़ भूमि और क्रेताओं को 42 माह में 20,000 आवासीय इकाइयों का भौतिक अधिकार पत्र देने का वचन दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि वह ग्रेटर नाएडा से आगरा को जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे को अपने पास रखेगी।

दिवाला संहिता के तहत राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी)के समक्ष जेपी इन्फ्रा की समाधान प्रक्रिया लम्बी खिंच रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?