लाइव न्यूज़ :

द्वितीयक इस्पात उत्पादक कंपनियां उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाएंः इस्पात मंत्री

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर इस्पात मंत्रालय ने क्षेत्र की द्वितीयक इस्पात उत्पादक कंपनियों से शनिवार को कहा कि 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद देने के लिए वे अपनी विनिर्माण प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाएं।

द्वितीयक इस्पात निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस और इंडक्शन फर्नेस के जरिये इस्पात का उत्पादन करती हैं।

इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को मंडी गोबिंदगृह इस्पात क्लस्टर का दौरा किया और द्वितीयक इस्पात उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनके साथ मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव रसिका चौबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर सिंह ने कहा, ‘‘द्वितीयक इस्पात उत्पादक घरेलू इस्पात क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी के बगैर 30 करोड़ टन इस्पात निर्माण क्षमता के लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता।’’

इस्पात मंत्री ने कहा, ‘‘इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए द्वितीयक इस्पात क्षेत्र को स्वयं को प्रौद्योगिकी के स्तर पर उन्नत करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?