लाइव न्यूज़ :

सेबी की स्कोर्स प्रणाली ने अक्टूबर में 3,676 शिकायतों का निपटान किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर बाजार नियामक सेबी की ऑनलाइन शिकायत निपटान प्रणाली 'स्कोर्स' के माध्यम से अक्टूबर महीने में सूचीबद्ध कंपनियों एवं बाजार मध्यवर्तियों के खिलाफ दर्ज कराई गई 3,676 शिकायतों का निपटारा किया गया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक स्कोर्स प्रणाली के माध्यम से आईं 4,159 शिकायतें 31 अक्टूबर की तारीख में लंबित थीं। इन पर या तो नियामकीय कार्रवाई शुरू की जा चुकी है या फिर अभी उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

वर्ष, 2011 में ऑनलाइन शिकायत निपटान व्यवस्था के तौर पर स्कोर्स प्लेटफॉर्म शुरू किया था। इसके जरिये निवेशक सेबी से प्रतिभूति बाजार से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

सेबी के मुताबिक, अक्टूबर-2021 में उसे स्कोर्स प्लेटफॉर्म के जरिये 3,536 शिकायतें मिली थीं। इसके अलावा उसके पास पहले से ही 4,095 शिकायतें लंबित थीं। एक शिकायत के निपटारे में औसतन 36.8 दिन का समय लगा।

मार्च, 2020 में सेबी ने स्कोर्स प्रणाली का एक मोबाइल ऐप भी उतारा था। इसके माध्यम से शिकायतकर्ता को मामले में प्रगति की जानकारी भी मिलती रहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?