लाइव न्यूज़ :

सेबी का शेयरों के तरजीही आवंटन नियमों में ढील देने का फैसला

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कंपनियों के लिए शेयरों के तरजीही आवंटन के जरिये धन जुटाने को सुगम बनाने के मकसद से मूल्य नियमों और लॉक-इन अवधि में ढील देने का फैसला किया है।

सेबी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया कि कंपनियों के प्रवर्तक या प्रवर्तक समूह को तरजीही निर्गम के तहत आवंटित शेयरों को लॉक-इन अवधि के दौरान गिरवी रखने की भी अनुमति होगी।

नियामक ने बार-बार कारोबार वाली प्रतिभूतियों की न्यूनतम कीमत तय करने के लिए कहा है कि तरजीही निर्गम में न्यूनतम मूल्य उस शेयर के 90/10 कारोबारी दिवसों के मात्रा-भारित औसत मूल्य (वीडब्ल्यूएपी) से अधिक होगा।

सेबी ने कहा कि बार-बार कारोबार नहीं होने वाली प्रतिभूतियों के मामले में पंजीकृत स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ता की मूल्यांकन रिपोर्ट की जरूरत होगी।

अभी तरजीही आवंटन में मूल्य फॉर्मूला पिछले दो सप्ताह के वीडब्ल्यूएपी या आखिरी 26 हफ्तों में से जो भी ऊंचा हो, के आधार पर तय होता है।

नियामक ने कहा कि ऐसा तरजीही निर्गम जिससे नियंत्रण में बदलाव होता हो या जिसमें पांच प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी का आवंटन किया जा रहा है, के मामले में पंजीकृत मूल्यांकनकर्ता से मूल्यांकन रिपोर्ट जरूरी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें